Haryana Budget 2024: प्रदेश सरकार ने किस विभाग को कितनी दी मनोहारी सौगात, आसान शब्दों में पढ़िए पूरी जानकारी

Haryana Budget 2024: हरियाणा सरकार ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया। जैसा कि उम्मीद थी कि चुनावी साल को देखते हुए बजट दमदार पेश किया जाएगा वैसा ही ठीक हुआ। प्रदेश सरकार ने पिछले साल से 11 फीसदी बजट बढ़ाकर पेश किया। सीएम मनोहर लाल ने 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखा।

बजट अभिभाषण में कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हरियाणा को विकसित करना होगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस समय भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आगामी दो दशक अमृतकाल के हैं जिसमें हम भारत को विश्व गुरु बनता हुआ देखेंगे। अब आपको हम आसान शब्दों में बताते हैं कि किस विभाग क्या मिला।

गरीब और अंत्योदय

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और संबंधित पेंशन अब बढ़कर 3000 रुपए प्रति माह हो गई है, जो दिसम्बर  2014 में 1000 रुपए मासिक थी।

युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता

मिशन 60,000 के तहत, सरकार का आने वाले वर्षों में कम से कम 60,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है।

नगर एवं ग्राम आयोजना

बढ़ती आबादी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अगले पांच सालों में 3400 करोड़ रुपए के अनुमानित परिव्यय के साथ जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का विस्तार करेगा।

नगर एवं ग्राम आयोजना

बढ़ती आबादी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अगले पांच सालों में 3400 करोड़ रुपए के अनुमानित परिव्यय के साथ जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का विस्तार करेगा।

सभी के लिए आवास

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में 2.89 लाख परिवार पंजीकृत हैं। इसमें 14 कस्बों और शहरों में भूमि की पहचान कर ली गई है और पंजीकृत लाभार्थियों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 6 महीनों में इसका लाभ हरियाणा के सभी कस्बों और शहरों तक पहुंचा दिया जाएगा।

Read Also: PM Modi In Gujarat: मेहसाणा में बोले पीएम मोदी, ‘देश में मंदिर और घर बनाने का चल रहा तेज काम’

खेल

पिछले वर्ष आवंटित 1100 खेल नर्सरियों के अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 में 400 खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। वर्ष 2024-25 में मुक्केबाजी और कुश्ती में दो उच्च प्रदर्शन केंद्र क्रमशः पानीपत और सोनीपत में स्थापित किए जाएंगे। इन उच्च प्रदर्शन केन्द्रों का नाम उस क्षेत्र के प्रमुख खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने अतीत में राज्य को गौरवान्वित किया है।

शिक्षा

निपुण हरियाणा मिशन का उद्देश्य नवीन शिक्षण-अध्ययन सामग्री का उपयोग करके सभी छात्रों को ग्रेड 3 तक सक्षम बनाना है। मिशन को ग्रेड 3 स्तर पर लागू किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से इसमें ग्रेड 4 और 5 को शामिल करके इसका विस्तार किया जाएगा।

स्वास्थ्य

पिछले साल चिरायु-आयुष्मान भारत का लाभ उन परिवारों को देना शुरू किया गया था, जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक थी। इसके लिए उन्हें 1500 रुपए का मामूली वार्षिक भुगतान करना होता है।

स्वतंत्रता सेनानी

स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों का सम्मान करते हुए उनका वर्तमान मासिक सम्मान भत्ता 25,000 रुपए से बढ़ाकर 40,000 रुपए किया जाएगा।

उद्योग

जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उद्योगपतियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद अगले 6 महीनों में एक जैव प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन नीति को अधिसूचित किया जाएगा, जो जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश और नवाचार को आकर्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण हो सकता है।

हरियाणा में ड्रोन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड स्थापित किया जाएगा। फंड का विवरण उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा अलग से अधिसूचित किया जाएगा।

सड़कें

वर्ष 2024-25 के दौरान 9,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार किया जाएगा। साल 2024-25 के दौरान 300 किलोमीटर लंबी सड़कों को चौड़ा और सुदृढ़ करने का कार्य नाबार्ड स्कीम के तहत किया जाएगा।

पर्यटन और विरासत

हरियाणा के किसी भी एक जिले में भारत के प्रत्येक राज्य की कला, शिल्प, भोजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए उस राज्य की स्थापना तिथि के आसपास एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत एक राज्य दिवस आयोजित किया जाएगा, ताकि हरियाणा के लोग भारत की विविधता को आत्मसात् करें।

Read Also: UP: काशी में बोले पीएम मोदी, ‘महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *