PM Modi In Gujarat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात दौरे पर है। मेहसाणा जिले के तारभ में पीएम मोदी ने वलीनाथ महादेव मंदिर का उद्घाटन किया। महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वो समय है जब भगवान का काम और देश का काम बहुत तेज गति से चल रहा है।
उन्होंने कहा, एक तरफ देश में मंदिर बन रहे हैं तो दूसरी तरफ गरीबों के लिए लाखों घर बन रहे हैं। पीएम मोदी ने 8,350 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि देश विपक्ष की कुनीतियों को अच्छी तरह से समझ गया है।
इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता नकारात्मकता में जी रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है तब भी कांग्रेस के नेता नकारात्मकता में जी रहे हैं और तब भी नफरत का रास्ता छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
कांग्रेस नेताओं में है नकारात्मकता- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, यह वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और उनके मंदिर के निर्माण में बाधाएं पैदा की थीं। अब जब भगवान राम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जब पूरा देश इससे खुश है, तो जो लोग नकारात्मकता में रहते हैं, वे नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रहे हैं।
Read Also: IPL 2024: गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर, यह रही वजह
बता दें कि, राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शिरकत करने से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मना कर दिया था। काग्रेस ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराते हुए कहा था कि ये समारोह बीजेपी का इवेंट है। बीजेपी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसका लाभ उठाना चाहती है।
Read Also: Bihar: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का इस्तीफा…महज अफवाह या हकीकत