Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री ने 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए का बजट सदन में पटल पर रखा। बजट अभिभाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। मेरे लिए लगातार 5वीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। इस समय भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
भारत ने कोविड जैसी महामारी का सामना किया है। यह आजादी की अमृतकाल चल रहा है। अगले दो दशक अमृतकाल के हैं। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। हमारे दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पिछले बजट की तुलना में 11 फीसदी ज्यादा है। इसमें कोई नया टैक्स नहीं है। हमने सभी वर्गों और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए बजट को तैयार किया है।
किसानों को ब्याज और पेनल्टी से मुक्ति
बजट अभिभाषण पढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने 5 लाख 47 हजार किसानों के कर्ज के ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की। मनोहर ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, दर्द समझता हूं। मैंने खुद हल चलाया है और खेती की है। प्रदेश में शहरी विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 7,276.77 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है।
युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए दी जा रही 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया जाएगा। पशुधन मालिकों के लिए 8 नए राजकीय पशु अस्पताल और 18 नए राजकीय पशु औषधालय खोले जाएंगे। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि अब आपको घर द्वार पर चिकित्सीय सेवा मुहैया कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने पशु चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है।
Read Also: Manohar Joshi Passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम का निधन, सुबह तीन बजे ली अंतिम सांस
सीएम ने कहा कि घरद्वार पर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए, पहले से ही 21 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां कार्यरत हैं। इस सेवा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए अनुबंध किया है और इनकी सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है।
आगे बजट पढ़ते हुए सीएम ने कहा कि साल 2024-25 में कम से कम 500 नए सी.एम.-पैक्स स्थापित किए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि सी.एम.-पैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे और सहकारी आंदोलन को फलने-फूलने के लिए एक मंच मिलेगा।
आगे सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हिसार में उड्डयन महाविद्यालय बनाए जाएगा। हरियाणा उड्डयन केन्द्र के रूप में उभरेगा। गुरुग्राम में फ्लाइट सिम्युलेटर प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जाएगा। उद्योग जगत के लिए 922 करोड़ रुपए आवंटित किए है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों का भत्ता बढ़ाया जाएगा।
Read Also: UP: काशी में बोले पीएम मोदी, ‘महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू’