Delhi में AAP और कांग्रेस गठबंधन का नया फॉर्मूला, केजरीवाल ने इन तीन लोकसभा सीटों की पेशकश

AAP Congress Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सियासी पार्टी समीकरणों को साधने में जुट गई है। बुधवार को सबसे जयादा लोकसभा सीटें रखने वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई। आज राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा बची हुई तीन सीटों उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली पर कांग्रेस को लड़ने की पेशकश की है। इसके अलावा दो अन्य राज्यों हरियाणा और गुजरात में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की मुहर लग गई।  

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

हरियाणा में कांग्रेस आप को एक और गुजरात में कांग्रेस दो लोकसभा सीटें देगी। अब आप राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को 7 में से 3 सीटें देने के मूड में है। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इससे पहले आप संयोजक और सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि गठबंधन को लेकर दोनों दलों में बातचीत अंतिम दौर में है।

गठबंधन को लेकर आगे केजरीवाल ने कहा कि कई राज्यों में गठबंधन हो चुका है। राजधानी दिल्ली में काफी देर हो चुकी है और बातचीत बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। दोनों दलों के बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। जल्द ही अन्य राज्यों में भी गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।

Read Also: Delhi: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर और आवास पर CBI का छापा, कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में लिया एक्शन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ‘मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली समिति ‘INDIA’ ब्लॉक के सदस्यों के साथ लगातार बात कर रही है। मेरा इस बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास हैं। इस बार जनता कांग्रेस पर भरोसा दिखाएगी।

Read Also: Madhya Pradesh: छिंदवाडा में बीजेपी ने लगाई बड़ी सेंध, कमलनाथ के कई करीबी चेहरों ने छोड़ी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *