Kisan Andolan: केन्द्र सरकार के साथ चार दौर की बातचीत विफल रहने के बाद किसान दिल्ली कूच पर अड़े है। दिल्ली कूच को लेकर चंडीगढ़ में किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक शुरू हो गई। पहले खनौरी में मारे गए किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक शुरू हुई और बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद है।
खनौरी बॉर्डर में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए बठिंडा निवासी शुभकरण सिंह का शव पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। यहां पर किसान नेताओं के पहुंचने के बाद ही उसके पोस्टमॉर्टम संबंधी अगला फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कुछ किसान ही मोर्चरी के बाहर पहुंचे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज मृतक किसान के रोष में सड़क जाम ककरने का ऐलान किया गया है। भारतीय किसान यूनियन कादिया के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने बताया कि वह दिल्ली कूच के समर्थन में नहीं है लेकिन किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
मांगों को लेकर और केंद्र और प्रदेश सरकार की अनदेखी के विरोध में किसान गुरुवार को सभी तहसील कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस मौजूद रहे।
बता दें कि, इस समय किसान एमएसपी गांरटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अमादा है। बुधवार को शंभू बॉर्डर पर पुलिसबल और किसानों का जबरदस्त टकराव हुआ था। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे गए थे। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।
Read Also: Delhi में AAP और कांग्रेस गठबंधन का नया फॉर्मूला, केजरीवाल ने इन तीन लोकसभा सीटों की पेशकश