Delhi: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर और आवास पर CBI का छापा, कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में लिया एक्शन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने एक्शन लिया है। सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। इसके अलावा केन्द्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में भी 25 से ज्यादा ठिकानों पर रेड मारी है।  

यह मामला किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 2019 में 2200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उन्हें राज्य का राज्यपाल रहते (तत्कालीन जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश नहीं बना था) परियोजना से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

बीते महीने भी हुई थी छापेमारी

बता दें कि, सत्यपाल मलिक 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिछले महीने भी इस केस में चल रही जांच के सिलसिले में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में लगभग 8 स्थानों पर छापा मारा था। गुरुवार को एक बार फिर सीबीआई ने 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।  

Read Also: UP के बाद MP में लगी गठबंधन पर मुहर, सपा और कांग्रेस में इस सीट को लेकर हुआ समझौता

गौरतलब है कि, बीते महीने जांच एजेंसी ने छापेमारी में करीब 21 लाख रुपए से अधिक की नकदी के अलावा डिजिटल उपकरण, कंप्यूटर, संपत्ति दस्तावेज बरामद किए थे। केंद्रीय एजेंसी ने चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (प्राइवेट) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, पूर्व अधिकारियों एमएस बाबू, एमके मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Read Also: किसान आंदोलन…अदालत ने किया मनोहर लाल के रूख का समर्थन, हाईकोर्ट ने कहा…विरोध करना अधिकार, लेकिन न हो संवैधानिक कर्तव्यों की अवहेलना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *