Loksabha Chunav 2024: यूपी में कांग्रेस और सपा में बन गई बात, आज हो सकता है सीट शेयरिंग का ऐलान

UP Congress SP Alliance: यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। देश के सबसे बड़े राज्य में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी। कहा जा रहा है कि आज तक शाम तक सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा।

गठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से हमारा कोई विवाद नहीं है। धीरे-धीरे सब चीजें साफ हो जाएगी। बाकी चीजें जो पुरानी हो गई है। अंत भला तो सब भला। उन्होंने कहा कि सपा की कोशिश है कि लोगों को जोड़ा जाए।

दोनों सियासी दलों की राज्य इकाइयों ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में तीन सीटों पर पेंच फंस गया था। अब सपा कांग्रेस को 17 की जगह 19 सीटें देने को तैयार हो गई है। आज शाम तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने आ जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने 32 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को सपा ने अपने 5 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी। बदायूं से अपना प्रत्याशी भी बदला था। पहले बदायूं से धर्मेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाया था अब शिववपाल सिंह यादव को टिकट दिया गया है।

Read Also: Ind vs Eng: चौथे टेस्ट में Bumrah को रेस्ट, केएल राहुल की नहीं होगी वापसी, BCCI ने दिया अपडेट

सपा इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है। मंगलवार को तीसरी लिस्ट में कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेन्द्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की अब तक तीन लिस्ट जारी की है, जिसमें 80 लोकसभा सीटों में 32 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Read Also: Ameen Sayani Passes Away: खामोश हो गई ‘गीतमाला’, की मनमोहक आवाज, 91 साल की उम्र में आया अटैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *