Ind vs Eng: चौथे टेस्ट में Bumrah को रेस्ट, केएल राहुल की नहीं होगी वापसी, BCCI ने दिया अपडेट

Ind vs Eng Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह मुकेश कुमार भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा होंगे।   

बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि इस मैच में चोटिल केएल राहुल की वापसी नहीं होगी। पहले टेस्ट में मांसपेशियों में चोट लगने के कारण वह बाहर हो गए थे। इसके बाद वह दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। अब वह रांची टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है।

केएल राहुल की जगह टीम में देवदत्त पडिक्कल को जोड़ा गया था। देवदत्त रांची टेस्ट में भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। हालांकि, उन्हें अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। मुकेश कुमार को दूसरे टेस्ट मैच के बाद राजकोट टेस्ट से रिलीज कर दिया था। अब चौथे मैच में मुकेश कुमार फिर से टीम का हिस्सा होंगे।

बता दें कि, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी। इसके बाद भारत ने विशाखापट्टनम (वाइजैग) और राजकोट में धमाकेदार जीत हासिल की थी। अब चौथा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: बदायूं से धर्मेन्द्र यादव और कैराना से इकरा हसन लड़ेगी चुनाव, सपा ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

चौथे मैच में भारत का स्क्वॉड…

रोहित शर्मा (C), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (WK), केएस भरत (WK), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप।

Read Also: Kisan Andolan: पोकलेन, JCB और ट्रैक्टर लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान, पुलिस दाग रही आंसू गैस के गोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *