Ameen Sayani Passes Away: खामोश हो गई ‘गीतमाला’, की मनमोहक आवाज, 91 साल की उम्र में आया अटैक

Ameen Sayani Passes Away: ‘जी हां बहनों और भाइयों, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी और आप सुन रहे हैं बिनाका गीतमाला’ रेड‍ियो पर सुनाई देने वाली यह मनमोहक आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। आवाज के जादूगर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। अमीन सयानी का निधन कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।  

दिग्गज अमीन सयानी की आवाज ही उनकी पहचान थी। एक स्वर्णिम युग का अंत जरूर हुआ है लेकिन इसकी शुरुआत आसान नहीं थी। अमीन सयानी के बेटे रजिल ने बताया कि पिता जी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रजिल ने कहा कि पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। अभी कुछ रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि, अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। अमीन सयानी की वजह से इस रेडियो शो को देशभर में लोकप्रियता मिली। सयानी का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जो साहित्य की दुनिया में जुड़ा हुआ था। सयानी की मां ‘रहबर’ नामक समाचार पत्र निकालती थीं। भाई हामिद सयानी भी रेडियो अनाउंसर थे।

उनके भाई ने ही अमीन का ऑल इंडिया रेडियो, बॉम्बे से परिचय कराया था। यहां उन्होंने करीब 10 वर्षों तक काम किया। साल 1952 में अमीन रेडियो सीलोन से जुड़े। अमीन ने रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती में 42 सालों तक काम किया। वह रेडियो के सबसे मशहूर और बुजुर्ग अनाउंसर थे। उनके कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Read Also: Kisan Andolan: पोकलेन, JCB और ट्रैक्टर लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान, पुलिस दाग रही आंसू गैस के गोले

यह भारतीय फिल्म संगीत का सबसे पहला संगीत काउंट डाउन शो था। लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित यह शो जब शुरू हुआ, तब लोगों में कम समय में इसकी लोकप्रियता बन गई। लोग हर हफ्ते इसे सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे। देशभर में इस कार्यक्रम को सुना जाता था। अमीन सयानी अपनी आवाज से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा देते थे।

Read Also: Ind vs Eng: चौथे टेस्ट में Bumrah को रेस्ट, केएल राहुल की नहीं होगी वापसी, BCCI ने दिया अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *