Cricket: ऑस्ट्रेलिया के नाम टी20 क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार मैचों में विरोधी टीमों ने 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है। पहले वेस्टइंडीज ने लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए। अब न्यूजीलैंड के साथ खेली जी रही टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 215 रनों का स्कोर बनाया।
पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम ने कंगारूओं के खिलाफ तीनों टी20 मैचों में 200 प्लस का स्कोर बनाया। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर बनाया। दूसरे मैच में 9 विकेट पर 207 रन बनाए थे।
आखिरी और फाइल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने कंगारू गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 220 का स्कोर बना दिए थे। वेस्टइंडीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। चौथी बार न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन कूट डाले।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार बार 200 प्लस का स्कोर खड़ा कर विरोधी टीमों ने यह रिकॉर्ड बनाया है। अब ऑस्ट्रेलिया ऐसी पहली टीम बन गई है जिसके सामने चार बार लगातार 200 प्लस का टारगेट रखा गया है।
Read Also: Ameen Sayani Passes Away: खामोश हो गई ‘गीतमाला’, की मनमोहक आवाज, 91 साल की उम्र में आया अटैक
इस समय ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड दौरे पर है और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच आज बुधवार को खेला गया। इस समय मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कीवी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 215 बना दिए थे।
Read Also: Loksabha Chunav 2024: यूपी में कांग्रेस और सपा में बन गई बात, आज हो सकता है सीट शेयरिंग का ऐलान