Kisan Andolan: पोकलेन, JCB और ट्रैक्टर लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान, पुलिस दाग रही आंसू गैस के गोले

Kisan Andolan: केन्द्र सरकार से चार दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पहुंच गए हैं। किसान आंदोलन में शामिल 14 हजार किसान अपने साथ 1200 ट्रैक्टर, जेसीबी और पोकलेन लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है। किसानों के कूच को लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर स्पेशल अलर्ट है।   

पंजाब DGP ने सभी रेंज के ADG, IGP और DIG को पत्र लिखकर कहा है कि वे किसी भी हालत में भारी वाहन जैसे, पोकलेन, जेसीबी, टिपर और हाइड्रा को पंजाब-हरियाणा की खनौरी और शंभू बॉर्डर की तरफ आगे न बढ़ने दें। इससे बॉर्डर पर हालात बेकाबू हो सकते हैं। अगर किसान हिंसक हो गए तो मामला गंभीर हो सकता है।

3 मांगों पर फंसा पेंच

बता दें कि, किसानों के साथ केन्द्र सरकार पांचवें दौर की बातचीत के लिए तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि वे आगे भी किसानों से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, शांति बनाए रखना जरूरी है। किसानों ने सरकार के सामने 13 सूत्रीय मांगें रखी थीं, इनमें 10 पर सहमति बन गई है।

तीन मांगें पूरी किए जाने पर को लेकर पेच फंसा है। सरकार का कहना है कि बातचीत के बाद ही हल निकलेगा और बातचीत के लिए समय जरूरी होता है। किसानों को सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए। हालांकि, सरकार ने एमएसपी गारंटी को लेकर किसानों के सामने फॉर्मूला भी रखा था। लेकिन किसानों ने सरकार के इस फॉर्मूले को खारिज कर दिया था। 21 फरवरी को दिल्ली कूच का आह्वान किया था।

Read Also: ​Bihar: न विजन, न रीजन फिर भी सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार

बॉर्डर पर अफरा-तफरी

आज सुबह से किसान शंभू बॉर्डर पर भारी वाहनों के साथ एकजुट होने शुरू हो गए थे। हालांकि, सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम है। बॉर्डर पर पुलिस ने पुख्ता तैयारियां की हैं। ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले किसानों ने ऐलान किया था कि वह सुबह 11 बजे शंभू बॉर्डर से दिल्ली की तरफ आगे बढ़ेंगे।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: बदायूं से धर्मेन्द्र यादव और कैराना से इकरा हसन लड़ेगी चुनाव, सपा ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *