UC 19 WC 2024: भारत ने मंगलवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट में नौंवी बार फाइनल में पहुंची है। भारत की जीत के हीरो इस मैच में कप्तान उदय सहारन और सचिन धास रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय साझेकारी कर अफ्रीका के जबड़े से यह मैच छीन लिया।
एक समय पर भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 32 रन था। दक्षिण अफ्रीका के 244 रनों के जवाब में भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। इसके बाद सहारन ने 81 और सचिन धास ने 96 रनों की शानदार पारी खेली और हारी हुई बाजी जीत में बदल दी।
भारतीय टीम फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान दोनों में से एक टीम के साथ खेलेगी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 8 फरवरी गुरुवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। बता दें कि, बेनोनी के मैदान पर मंगलवार को भारतीय टीम ने 245 रन का टारगेट 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
सहारन रहे मैन ऑफ द मैच
इससे पहले, साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए थे। अफ्रीका के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 76 रन और रिचर्ड सेलेट्सवेन 64 रन ने अर्धशतक जमाए थे। भारत की ओर से राज लिम्बानी ने तीन विकेट और मुशीर खान ने दो विकेट झटके। टीम के कप्तान उदय सहारन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
245 रनों का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 32 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम को पहला झटका पारी की पहली बॉल पर क्वेन मफाका ने आदर्श सिंह को विकेटकीपर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के हाथों कैच कराकर दिया था। आदर्श सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
आदर्श के बाद टीम ने 8 रन के स्कोर पर मुशीर खान 4 रन और 25 रन पर अर्शिन कुलकर्णी (12 रन) के विकेट गंवाए दिए थे। इन तीनों बल्लेबाजों को ट्रिस्टन लुस ने आउट किया। हार की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया के लिए कप्तान सहारन और सचिन धास संकटमोचक बने और शानदार फिफ्टी जड़कर भारत की मैच में वापसी कराई।
Read Also: Politics: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीएम मोदी की फिर कर डाली तारीफ