Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड ने रचा इतिहास, ध्वनिमत मत से सदन में UCC बिल पास
Uttarakhand UCC Bill: देवभूमि उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) ध्वनिमत से पास हो गया। इसी के साथ उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यह बिल सदन में पेश किया था।