Delhi: संसद के बाद गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ आरोपी गिरफ्तार

Home Ministry Security Breach: संसद के शीतकालीन सत्र में सदन की सुरक्षा में सेंधमारी की गई थी। जिसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसको लेकर विपक्ष ने केन्द्र सरकार को जमकर घेरा था। अब संसद के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को फर्जी पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार है।

आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि युवक किस मकसद से मंत्रालय में घुसने की कोशिश कर रहा था। अभी तक कोई आंतक का एंगल निकलकर सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुस रहा था। अब आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

वहीं, इससे पहले बीते साल 13 दिसंबर को दो युवकों ने संसद में सेंधमारी की कोशिश की थी। लोकसभा की कार्यवाही चलते समय दर्शकदीर्घा से सदन में 2 लोग नीचे कूद गए थे और एक स्प्रे करके सदन को धुआं- धुआं कर दिया। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को तुंरत पकड़ लिया गया था। इसके कुछ ही देर बाद लोकसभा के बाहर 2 अन्य लोगों ने रंग का स्मोक किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।  

Read Also: Uttarakhand: UCC पर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने खींच दी विरोध की लकीर, मदनी बोले- ‘शरीयत के बाहर कोई कानून मंजूर नहीं’   

मामले को लेकर पुलिस ने बताया था कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है। वही उनके पास कोई बैग या कोई भी पहचान पत्र नहीं था। उनका दावा था कि वह खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से मना कर दिया है। पूछताछ के लिए पुलिस एक विशेष टीम बना रही है।

Read Also: UC 19 WC 2024: भारत ने नौंवी बार कटाया फाइनल का टिकट, सहारन और धास ने पलटी हारी हुई बाजी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *