Noida: पिच पर रन लेते समय बल्लेबाज की मौत, मृतक खिलाड़ी पेशे से था इंजीनियर
Noida Cricket: नोएडा में एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज की मौत हो गई। बल्लेबाज पिच पर रन लेने के लिए दौड़ रहा था अचानक इस दौरान हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही खिलाड़ी की मौत हो गई। साथी खिलाड़ियों और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन जान नहीं बचा सके।