National Voters Day: पीएम मोदी का युवा मतदाताओं से संवाद, देश के विकास के लिए दें अपना वोट

National Voters Day PM Modi: लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सभी पार्टियों ने मतदाताओं को रुझाने का काम शुरू कर दिया है। सभी पार्टियां अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने युवा मतदाताओं से संवाद किया। यह युवा मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करेंगे।

पीएम युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक वोट भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। आपका एक वोट डिजिटल क्रांति को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा। भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा और इसी के साथ दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।

अटकी हुई समस्याओं को सुलझाया- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि स्थिर सरकार होती है तो देश बड़े फैसले लेता है। स्थिर सरकार होती है तो कड़े कानून बनाए जाते हैं। दशकों से अटकी हुई ऐतिहासिक समस्या समाप्त हो जाती है। ऐसी समस्या जो लंबे समय से उलझी हुई हैं तो वह सुलझाई जाती है। पीएम ने आगे कहा कि हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने कड़े फैसले लिए और कई दशकों की समस्याओं को समाप्त किया।

Read Also: Russian Military Plane Crash: बेलगोरोद में रूस का सैन्य विमान क्रेश, 65 कैदियों समेत 74 लोगों की मौत

केन्द्री की एनडीएम सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया। इस अनुच्छेद को हटाने का इंतजार कई दशकों से किया जा रहा था। इसके अलावा देश की एकता और अखंडता के लिए हमारी सरकार ने कई और बड़े फैसले लिए। देशहित में सरकार आगे भी कड़े फैसले लेती रहेगी।

सैन्य शक्ति बढ़ाई- पीएम

पीएम ने कहा कि हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू कर देश के पूर्व फौजियों का चार दशकों का इंतजार समाप्त किया। इसके अलावा सीमा पर सैन्य शक्तियों को बढ़ाने का काम किया गया। आगे भी देश के जवानों के लिए सरकार काम करती रहेगी।

Read Also: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, लोकसभा चुनाव के बाद होगी गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *