Russian Military Plane Crash: बेलगोरोद में रूस का सैन्य विमान क्रेश, 65 कैदियों समेत 74 लोगों की मौत

Russian Military Plan Crash: बुधवार को रूस के बेलगोरोद में एक सैन्य परिवन विमान क्रैश हो गया। विमान में 65 यूक्रेन के युद्धबंदी कैदी समेत 3 पायलट और 6 गार्ड समेत 74 लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से इसकी पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी एपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूसी गवर्नर ने बताया कि इस विमान हादसे में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हालांकि, विमान के क्रेश होने के कारणों के बारे में नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि, अभी तत्काल में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।

रूसी सांसद और सेवानिवृत्त जनरल आंद्रेई कार्तपोलोव ने संसदीय सत्र के दौरान कहा कि विमान को तीन मिसाइलों से मार गिराया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी पुष्टि किस स्रोत से की गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विमान में कौन-कौन सवार थे, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच नियमित रूप से युद्धबंदियों की अदला-बदली होती रहती है।

Read Also: Ayodhya Ram Mandir Darshan: दूसरे दिन भी उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, सरकार की वीआईपी लोगों से अपील, बिना प्रशासन से बात किए 10 दिनों तक न आए अवध

आईएल-76 एक रूसी सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को ले जाने के लिए उपयोग करते हैं। इस विमान में आमतौर पर पांच लोगों का दल होता है और यह 90 यात्रियों तक को ले जा सकता है। इससे पहले बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि शहर के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के कोरोचांस्की में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। गवर्नर ने बताया कि विमान दुर्घटना की जानकारी मिली है।

रूस की बालगोरोद जगह यूक्रेन सीमा से सटी हुई है। अक्सर यहां पर एक दूसरे देश आपस में हमले करते रहते हैं। यहां पर कई बार पेचीदा जगह होने के बाद दुर्घटनाएं हुई है। अब तक दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन की ओर से कई बार मिसाइल दागी गई हैं और इस हादसे में भी यूक्रने की ओर से मिसाइल दागने की आशंका जताई जा रही है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: गठबंधन ‘इंडिया’ में पड़ी दरार, बंगाल के बाद पंजाब में चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, AAP अकेले लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *