Ind vs Eng Live: बैजबॉल क्रिकेट की उड़ी धज्जियां, पहली पारी में अंग्रेज 246 पर ढेर, भारत बिना विकेट खोए 80 रनों के पार
Ind vs Eng Live: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से हैदराबाद में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो गई। पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बैजबॉल टेस्ट खेलने के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत भी उसी अंदाज में की लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक ना चली और पहली पारी में अंग्रेज 246 रनों पर ढेर हो गए।