Ram Lala Diamond Mukut: सदियों के लंबे इंतजार के बाद अराध्य देव भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो चुक हैं। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो चुका है। मंगलवार को पहली आरती के बाद रामलला मंदिर को रामभक्तों के लिए खोल दिया गया है। लाखों रामभक्त अपने रामलला के दर्शन करना चाहते हैं और रामनगरी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ चुका है।
51 इंच की रामलला की मूर्ति की पहली झलक काफी मनमोहक, अलौकिक, अद्भुत और दिव्य छटा बिखेरने वाली है जो एक बार देखने के बाद फिर नजर हटाने का मन नहीं करता। रामलला की मूर्ति को सिर से लेकर पैर तक कई आभूषणों से सजाया गया है। हाथों में सोने का धनुष-बाण है तो माथा चांदी और लाल तिलक से सुशोभित है।
11 करोड़ रुपए का मुकुट पहनेंगे रामलला
देशभर से रामभक्त खुशी से भगवान राम को कीमती सामान अर्पित कर रहे है। कोई एक किलो सोना दान कर रहा है तो कोई हीरे का मुकुट। गुजरात के सूरत के हीरा कारोबारी मुकेश पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति के लिए उन्होंने एक ‘मुकुट’ दान किया है जिसका मुल्य 11 करोड़ रुपए है। इस मुकुट को नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
Read Also: Haryana: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले सीएम मनोहर लाल, ‘सौगंध हमारी पूरी हुई जय श्रीराम’
सूरत में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया है। मुकेश पटेल परिवार सहित अयोध्या गए और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को तैयार किया गया मुकुट भेंट किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम मंदिर के मुख्य पुजारी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय को यह मुकुट सौंपा गया। अब इसे भगवान धारण करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद ने रखा था प्रस्ताव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष दिनेश नवादिया ने प्रस्ताव रखा था कि ग्रीन लैब डायमंड के मुकेश पटेल अयोध्या में भगवान श्रीराम को मुकुट और आभूषण अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की मूर्ति के सिर का माप लेने के लिए ग्रीन लैब कंपनी के दो कर्मचारियों को विशेष विमान से अयोध्या भेजा गया था। ग्रीन लैब कंपनी के कर्मचारी मूर्ति की माप लेने के बाद सीधे सूरत आए और रामलला के लिए मुगुट बनाने का काम शुरू किया गया था।