Haryana: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले सीएम मनोहर लाल, ‘सौगंध हमारी पूरी हुई जय श्रीराम’

CM Manohar Lal Ram Mandir Pran Pratishtha: रामनगरी अयोध्या में हुई ऐतिहासिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का कहना है कि आज हमारी सौगंध पूरी हुई और राम मंदिर वहीं बनाया गया है जहां पर बनाने का संकल्प लिया है। मनोहर लाल ने करनाल के कर्णेश्वरम् महादेव मंदिर में आयोजित समारोह में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा।

रामभक्ति में डूबे सीएम मनोहर लाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर की परिकल्पना साकार हो गई है। सभी को इसकी शुभकामनाएं। आल्हादित स्वर में उन्होंने कहा कि सौगंध हमारी पूरी हुई, मंदिर वहीं बनाया है। सदियों के इंतजार के बाद आज धैर्य की धरोहर हिन्दुस्तान को मिल गई। आक्रमणकारियों ने मंदिर को ध्वस्त करके वहां पर मस्जिद का निर्माण कराया था।

500 सालों तक चले इस संघर्ष में बहुत से रामभक्तों ने अपना योगदान दिया था। आज अयोध्या धाम में फिर से रामलला विराजमान हो गए। आज पूरा देश रामभक्ति में डूबा है। जमीं से लेकर आसमान तक हर तरफ राममय माहौल है। विरोधी बोलते थे कि अगर राम मंदिर बनाया गया तो देश में आग लग जाएगी।

Read Also: Ayodhya: Pran Pratishtha को लेकर भावुक हुए सीएम योगी, बोले- इस दिन के लिए बहुसंख्यक समाज…

आज हमने मंच से सुना कि श्रीराम के वंशज हैं हम, मंदिर वहीं बनाया है। यह दिन नए सवेरा समान है। अयोध्या में बड़े भक्तिभाव और हर्षोल्लास से नवनिर्मित भवन में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब हमारे आराध्य देव रामलला अपने अयोध्या धाम में विराजमान हैं। रामलला की मनमोहक अलौकिक और भव्य स्वरूप की एक झलक देखने के लिए देश दुनिया को बेताब देखा गया। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रामभक्ति का रंग चढ़ा है।

देश में करोड़ों लोग राममय वातावरण में हैं। इससे पूर्व सीएम मनोहर लाल ने मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर में शिव स्वरूप की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्ण विधिविधान से रजत कलश स्थापित किया।

Read Also: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM Modi, अब हमारे रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे…आज शाम राम ज्योति प्रज्जवलित करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *