Rajyasabha Chunav 2024: निर्विरोध चुने गए AAP के तीन सांसद, स्वाति मालीवाल पहली बार जाएगी सर्वोच्च सदन  

Rajyasabha Chunav 2024 Sanjay Singh Swati Maliwal: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के तीन राज्यसभा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। तीनों प्रत्याशियों के सामने किसी पार्टी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। जीत मिलने के बाद प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुंद्रा से अपना सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

बता दें कि, आप ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में जेल में बंद संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया था। तीनों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया। शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में आप के तीनों उम्मीदवारों का राज्यसभा जाना तय है क्योंकि किसी भी अन्य पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

स्वाति पहली बार जाएगी राज्यसभा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता और संजय सिंह का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले 8 जनवरी को संजय सिंह, एनडी गुप्ता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।

Read Also: Maharashtra: समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, मुंबई से नवी मुंबई का रास्ता सिर्फ 20 मिनट दूर

इस बार आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुशील कुमार की जगह स्वाति मालीवाल को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा संजय सिंह और एनडी गुप्ता को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया।

संजय सिंह ने जेल से लड़ा चुनाव

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहली बार राज्यसभा जा रही हैं, जबकि संजय सिंह और एनडी गुप्ता दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे। सांसद संजय सिंह ने जेल से चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। जिसको लेकर कोर्ट ने सशर्त चुनाव लड़ने के लिए अनुमति दी थी।

Read Also: Cricket: सूर्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारतीय क्रिकेट टीम ने ली राहत की सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *