INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन की वर्चुअल बैठक कल, अध्यक्ष को लेकर हो सकता है मंथन  

INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की शनिवार को वर्चुअल बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। बैठक में गठबंधन के शीर्ष नेता बिहार के सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर मंथन किया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के विपक्षी गठबंधन में ज्यादातर पार्टियां नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर सहमत हैं, लेकिन पश्चिम-बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि इसको लेकर बनर्जी शनिवार को अपना पक्ष रखेगी।  

बता दें कि, विपक्षी गठबंधन भारत की अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं। इसमें पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई थी। दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई। तीसरी बैठक 31 और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी। इसके अलावा चौथी बैठक दिसंबर में दिल्ली में हुई थी।

कल बनेगी सहमति

विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक में पीएम फेस, सीट शेयरिंग और संयुक्त रैली समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, जेडीयू, एनसीपी समेत आम आदमी पार्टी पार्टी शामिल हैं। कल होने वाली बैठक इसलिए अहम है क्योंकि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू हो रही है। 13 जनवरी को बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बन सकती है।

Read Also: Cricket: सूर्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारतीय क्रिकेट टीम ने ली राहत की सांस

रणनीति पर अंतिम फैसला कल !

शनिवार को होने वाली बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि गठबंधन को सीट बंटवारे को अंतिम रूप देना है। कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति हर दिन राज्यवार सीट बंटवारे पर चर्चा कर रही है। सीट बंटवारे को लेकर अब तक गठबंधन समिति महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, राजद और समाजवादी पार्टी के साथ बैठक कर चुकी है।

Read Also: Rajyasabha Chunav 2024: निर्विरोध चुने गए AAP के तीन सांसद, स्वाति मालीवाल पहली बार जाएगी सर्वोच्च सदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *