Cricket: सूर्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारतीय क्रिकेट टीम ने ली राहत की सांस

Surya Kumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्याकुमार यादव इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह रिहैब कर रहे हैं। सूर्याकुमार यादव को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

इसके चलते बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें 7-8 दिनों के लिए बाहर रहने की सलाह दी थी। लेकिन अफगानिस्तान के साथ जारी टी-20 सीरीज में सूर्या नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा सूर्या स्पोर्ट्स हरनिया से भी जूझ रहे हैं, जिसके लिए वह सर्जरी के लिए जाएंगे। ऐसे में वह अब कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहेंगे। आईपीएल 2024 में अब सूर्या की वापसी की उम्मीद है।

जल्द होगी सूर्या की वापसी

शुकवार को सूर्याकुमार यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें वह नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर वापसी करेंगे। यह वीडियो देखकर भारतीय क्रिकेट टीम को राहत मिली होगा।

Read Also: Maharashtra: समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, मुंबई से नवी मुंबई का रास्ता सिर्फ 20 मिनट दूर

बता दें कि, आईपीएल के बाद जून में टी-20 विश्वकप खेला जाएगा। सूर्याकुमार यादव टी-20 टीम का अहम सदस्य है। इसके अलावा टीम में कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन एक बार फिर से रोहित शर्मा ने छोटे फॉर्मेट में कप्तानी संभाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विश्वकप में भी रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।

पंत को लेकर संशय बरकरार

इसके अलावा पंत के बाहर होने के बाद विकेटकीपिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पंत आईपीएल में वापसी करेंगे या नहीं। अगर पंत आईपीएल में वापसी करेंगे तो विश्वकप में भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल किसी चीज को लेकर तस्वीर साफ नहीं है बल्कि कयास लगाए जा रहे हैं।

Read Also: Maharashtra: समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, मुंबई से नवी मुंबई का रास्ता सिर्फ 20 मिनट दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *