Ayodhya: रामलला के मंदिर में लगने वाला घंटा बटोर रहा सुर्खियां, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले भगवान राम के भव्य और नव्य मंदिर की हर एक चीज सुर्खियां बटोर रही है। यह पल पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और गर्व से भर देने वाला होगा। रामभक्तों में इसको लेकर काफी उत्साह है। राम मंदिर की हर चीजों को खास बनाया गया है।

रामलला के भक्तों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, ऐसे में सभी भक्त यह जानने के उत्सुक हैं कि लगभग 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद बनने जा रहे भव्य राम मंदिर में क्या क्या-क्या खास है। वैसे तो अयोध्य में बनने जा रहे राम मंदिर की हर बात निराली है लेकिन मंदिर में लगने वाले घंटे की खूब चर्चाएं हो रही है।

घंटे से निकलेगी ओम की ध्वनि

बताया जा रहा है कि रामेश्वरम में तैयार कर अयोध्या लाए गए इस घंटे की आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी। जानकारी के मुताबिक, इसकी चौड़ाई 3.9 फीट है और इसकी लंबाई 4 फीट है। इस घंटे की खास बात यह है कि एक बार बजने पर इसमें ॐ की ध्वनि निकलेगी जो पूरे मंदिर परिसर को पवित्र कर देगी।

read also: Divya Pahuja Murder: हत्याकांड में अभिजीत की गर्लफ्रेंड मेघा गिरफ्तार, हत्याकांड को लेकर किए कई खुलासे

इसके अलावा 613 किलो वजनी यह विशेष घंटा अष्टधातु से तैयार किया गया है। इस घंटे को तैयार करने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा है। राम मंदिर की आभा को पवित्र करने के लिए लगाए जा रहे इस घंटे को तैयार करने में करीब 400 कर्मचारी की मेहनत लगी है।

रामेश्वरम में किया गया तैयार

बता दें कि, रामलला के लिए करीब 4500 किलोमीटर की यात्रा कर अयोध्या लाया गया यह विशेष घंटा तमिलनाडु की लीगल राइट काउंसिल की ओर से भेंट किया गया है। इस घंटे को रामेश्वरम में तैयार किया गया है। घंटे को मंदिर में लगाने का काम ललगभग पूरा हो चुका है।

read also: Ayodhya: नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा आतंकी पन्नू, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *