Ram Mandir Pran Pratistha: खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर से पन्नू ने देश के खिलाफ जहर उगला है। एक वीडियो जारी करते हुए अयोध्या में होने वाले भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहर उगला है।
आतंकी पन्नू ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष को भड़काने का प्रयास किया है। धमकी देते हुए 22 जनवरी से पहले अमृतसर से लेकर अयोध्या तक के हवाई अड्डों को बंद करने को कहा है। सोमवार को जारी भड़काऊ संदेश वीडियो में विशेष समुदाय को कहा है कि आप भारत से अलग एक देश उर्दिस्तान बनाएं।
राम मंदिर को लेकर उगला जहर
आगे कहा कि अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का विरोध करें। पन्नू का यह वीडियो ऐसे समय में आया जब पूरे देश की नजर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर टिकी हुई है। रामनगरी में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस कार्यक्रम में करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे।
read also: Delhi: बिलकिस बानो केस पर बोले राहुल गांधी, अहंकारी बीजेपी के खिलाफ यह न्याय की जीत
इससे पहले पन्नू ने भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। जिसमें बॉम्बे स्टोक को 12 मार्च से पहले निशाना बनाने को कहा था। हाल ही में अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन हुआ था। जिसको अब तक 40 अनुरोध आ चुके हैं। ये अनुरोध मेगा आयोजन के दौरान चार्टर्ड प्लेन उतारने के लिए मिले हैं।
सुरक्षा चाक चौबंद
बता दें कि, 22 जनवरी को अवध में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मेहमान शामिल होंगे। अयोध्या की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
read also: Ind vs Afg: टी-20 विश्वकप का हिस्सा नहीं होंगे यह खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने साफ कर दी तस्वीर !