Bilkis Bano Rape Case: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो बलात्कार मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च अदालत ने गुजरात सरकार के आदेश को रद्द कर दिया और सभी 11 दोषियों को दो सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। बानो केस के सभी दोषियों को जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना है।
सर्वोच्च अदालत के इस फैसले पर विपक्षी दलों के नेता बहुत खुश है। सभी ने कोर्ट के फैसला का स्वागत किया और इसे न्याय की जीत बताया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी खुशी जताई है और कहा कि यह अथक संघर्षों की जीत है।
न्याय की हुई जीत- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि चुनावी फायदे के लिए न्याय की हत्या की प्रवृति लोकतंत्र व्यवस्था के लिए खतरनाक है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने खुद बता दिया कि आपराधियों का संरक्षक कौन है। बिलकिस बानो का संघर्ष अहंकारी बीजेपी सरकार के खिलाफ न्याय की जीत का प्रतीक है।
read also: Rajasthan: भजनलाल कैबिनेट का अजीब सियासी पेंच, जनता का करने वाले मंगल…मंत्री जी हार गए चुनावी दंगल
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि बानो को फिर से न्याय मिला है। आज देश के सामने बीजेपी की महिला विरोधी नीतियों से पर्दा उठ गया है। पूरा देश देख रहा है कि कैसे बानो के साथ गुजरात की बीजेपी सरकार ने अन्याय किया था। सर्वोच्च अदालत ने लोकतंत्र को जिंदा रखते हुए न्याय दिलाया है। बहादुरी के साथ अपने संघर्षों की लड़ाई लड़ने वाली बिलकिस बानो को बधाई।
गुजरात सरकार को झटका
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो बलात्कार केस और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या मामले में 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को पलट दिया। सर्वोच्च न्यायालय की जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है।
इससे पहले बेंच ने लगातार 11 दिन तक सुनवाई के बाद पिछले साल 12 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान केंद्र और गुजरात सरकार ने दोषियों की सजा माफ करने से जुड़े ओरिजिनल रिकॉर्ड पेश किए और अपना तर्क रखा। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह साफ होना चाहिए कि दोषी कैसे माफी के लायक हैं।
read also: Ind vs Afg: टी-20 विश्वकप का हिस्सा नहीं होंगे यह खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने साफ कर दी तस्वीर !