Security lapse in Lok Sabha: संसद की बरसी पर सदन के अंदर बाहर धुआं-धुआं, जानिए कौन है वो लोग जिन्होंने मचाया कोहराम
संसद हमले की 22वीं बरसी पर सदन में एक बार फिर कोहराम मच गया। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक ओर जहां दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया। दूसरी ओर, संसद के बाहर दो लोगों ने गैस का छिड़काव कर दिया। संसद के अंदर और बाहर धुआं-धुआं फैल गया।