Bhajanlal Sharma Rajasthan CM: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में भी सीएम का ऐलान हो चुका है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। भजनलाल शर्मा भरतपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में इन्होंने 48 हजार वोटों से जीत हासिल की थी।
चार रह चुके हैं महामंत्री
दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजन लाल शर्मा का नाम तय किया है। भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। वह चार बार लगातार प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया और पहली बार में ही वह सीएम बने हैं।
read also: Maharashtra: शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ FIR, पीएम मोदी के खिलाफ लिखा था आपत्तिजनक लेख
पहली बार विधायक बने हैं भजनलाल शर्मा
मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। इसके अलावा वह आरएसएस औऱ एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। बता दें कि, सांगानेर सीट बीजेपी का गढ़ है। ऐसे में भजन लाल शर्मा ने जीत दर्ज की और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
दो डिप्टी सीएम के नामों पर लगी मुहर
इसके अलावा जयपुर में आयोजित हुई विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के नामों पर मुहर लगी है। राजस्थान के पर्यवेक्षक कन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय को बनाया था। आज दोपहर को वह जयपुर पहुंचे थे।