Rajasthan Oath Ceremony:  जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा तोहफा, भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को सीएम पद की लेंगे शपथ

Rajasthan Oath Ceremony: राजस्थान में भजन लाल सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए चुने गए सीएम ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की औऱ सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान राजस्थान के पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय मौजूद रहे। इतनी ही नहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और डिप्टी सीएम दीया कुमारी और दूसरे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

ब्रहामण चेहरे पर भरोसा

बता दें कि, राजस्थान में बीजेपी ने नए ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताया है। राज्य के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा को चुना है। राजस्थान में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और दूसरे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा होंगे। इसके अलावा अजमेर नॉर्थ से विधायक बने वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का स्पीकर बनाया गया। वह साल 2003 से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं।

read also: Politics: राहुल गांधी का बीजेपी पर पलटवार, बोले- ‘उन्हें दोबारा इतिहास लिखने की आदत’

इस नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को होगा।। नए चुने गए सीएम भजन लाल शर्मा का जन्मदिन भी 15 दिसंबर को ही है। इससे पहले 13 दिसंबर को दो अन्य राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार का शपथ ग्रहण होगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा तो वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी 13 दिसंबर को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण होगा।

कैसे चुना सीएम

गौरतलब है कि, राजस्थान सीएम को लेकर राजनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रखा था। उन्होंने भजनलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया था। किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जावर सिंह और पूरे सदन ने नाम का समर्थन किया था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैं आश्वस्त हूं कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेज़ी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। आज बीजेपी के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय जयपुर पहुंचे थे। विधायक दल की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *