विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की पहली बैठक कल, संसद के मॉनसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने का बनेगा प्लान
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली बैठक 20 जुलाई को बुलाई गई है। यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में होगी।
नई दिल्ली: कांग्रेस के नेतृत्व में बेंगलुरु में विपक्ष की दो दिनों की बैठक चली। इस दौरान कांग्रेस ने यूपीए को समाप्त करके नए गठबंधन का नाम/ I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस रखा। इस गठबंधन की पहली बैठक संसद के मॉनसूत्र सत्र वाले दिन होगी।
आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सियासी समीकरण बिछाने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी की केंद्र सरकार ने एनडीए के 25 साल होने के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली में बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। तो वहीं कांग्रेस समेत लगभग समूचा विपक्ष भी बेंगलुरु में दो दिनों तक अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा रहा।
INDIA की पहली बैठक कल
कांग्रेस द्वारा बुलाई गई इस दो दिन की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे। विपक्ष की इस बैठक में 26 दल के नेता शामिल हुए थे। इस दौरान यूपीए को बदलकर नया नाम इंडिया करने का फैसला किया गया। वहीं/ इसकी टैगलाइन जीतेगा भारत रखी गई है। इस गठबंधन का लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है। इसके मद्देनजर इंडिया गठबंध की पहली बैठक गुरुवार को बुलाई गई है।
मानसून सत्र में मोदी सरकार को घेरेगी I.N.D.I.A
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली बैठक 20 जुलाई को बुलाई गई है। यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में होगी। जिसमें विपक्ष मॉनसून सत्र में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार को घेरने का प्लान तैयार करेगा। विपक्ष की इस बैठक में संसद के दौरान मोदी सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेरेने पर चर्चा की जाएगी। बता दे संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा।
विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की पहली बैठक कल, संसद के मॉनसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने का बनेगा प्लान