केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की जानकारी देते हुए के सुधाकरन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”उस राजा की कहानी जिसने ‘प्रेम’ की शक्ति से दुनिया पर जीत हासिल की, उसका मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक दिग्गज ओमान चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं।,केरल, ओमान चांडी, निधन, कांग्रेस, केरल के पूर्व सीएम का निधन, ओमान चांडी का निधन, केरल सीएम
बेंगलुरू: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी का आज (18 जुलाई) को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे चांडी ने 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन और चांडी के परिजनों ने दी। चांडी के मौत की खबर सुनते ही राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की जानकारी देते हुए के सुधाकरन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,उस राजा की कहानी जिसने #39;प्रेम की शक्ति से दुनिया पर जीत हासिल की, उसका मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक दिग्गज ओमान चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी अंतरआत्माओं में गूंजती रहेगी।
वहीं ओमान चांडी के बेटे ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने ओमान चांडी के फेसबुक पेज पर लिखा कि अप्पा नहीं रहे। दो बार केरल के सीएम रहे ओमान चांडी ने बेंगलुरु में मंगलवार को अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बीमार चल रहे चांडी का बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
गौरतलब है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की महाबैठक होनी हैजिसके लिए कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल बेंगलुरु पहुंचे हैं। इस बीच केरल के पूर्व सीएम के निधन की जानकारी मिलने के बाद बैठक में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की चेयरमैन सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने चांडी को बेंगलुरु पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।