Rajasthan CM: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद आज राजस्थान में बीजेपी ने सीएम को लेकर सस्पेंस समाप्त कर दिया। भजनलाल शर्मा के नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगा दी है। वह पहली बार भरतपुर की सांगानेर सीट से विधायक चुने गए हैं।
दो डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान
इसके अलावा प्रदेश में दो डिप्टी सीएम दीया सिंह और प्रेमचंद बैरवा बनाए गए हैं और वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इनके नाम का ऐलान किया।
read also: Rajasthan: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, दो डिप्टी सीएम के नामों का भी ऐलान
वसुंधरा राजे ने रखा था प्रस्ताव
राजनाथ सिंह ने बताया, बैठक में एक प्रस्ताव राजस्थान की पूर्व की सीएम वसुंधरा राजे ने रखा था। उन्होंने भजनलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया था। किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जावर सिंह और पूरे सदन ने नाम का समर्थन किया था।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैं आश्वस्त हूं कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेज़ी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। आज बीजेपी के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय जयपुर पहुंचे थे। विधायक दल की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई।