Politics: राहुल गांधी का बीजेपी पर पलटवार, बोले- ‘उन्हें दोबारा इतिहास लिखने की आदत’

Rahul Gandhi: संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आरोपित किया था। इसके एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी का कहना कि पंडित नेहरू भारत माता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।

शाह इतिहास से अनभिज्ञ- राहुल गांधी

इस देश के लिए वह जेल में रहें। बीजेपी आरोप लगाकर क्या साबित करना चाहती है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इतिहास से पूरी तरह अनभिज्ञ है। शाह से इतिहास पढ़ने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें दोबारा इतिहास लिखने की आदत हो गई है। यह सब वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

read also: Rajasthan: कैसे चुने गए भजनलाल शर्मा सीएम, पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने दी जानकारी

शाह ने लगाए पूर्व पीएम नेहरू पर आरोप

सर्वोच्च अदालत द्वारा चार साल पहले अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा समाप्त करने के केंद्र के कदम का समर्थन करने के कुछ घंटों बाद, अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू को “दो बड़ी भूलों” के लिए दोषी ठहराया था। पहला पाकिस्तान के साथ युद्ध में युद्धविराम की घोषणा करना और दूसरा संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाना।

राज्यसभा में अमित शाह ने कहा, अगर (पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान) असामयिक युद्धविराम नहीं होता, तो पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) नहीं होता। हमारा देश जीत रहा था, अगर उन्होंने (नेहरू) दो दिन इंतजार किया होता, तो पूरा कश्मीर हमारा होता।

देश की एकता के लिए कर रहें काम- शाह

अमित शाह ने आगे कहा, लोग कहते हैं कि अगर नेहरू नहीं होते, तो कश्मीर नहीं होता। जो लोग इतिहास जानते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं, हैदराबाद को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा, क्या नेहरू वहां गए? क्या नेहरू लक्षद्वीप, जूनागढ़ या जोधपुर गए? उन्होंने केवल इसका इस्तेमाल किया। हम देश की एकता अखंडता के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *