Rajasthan Oath Ceremony: जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा तोहफा, भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को सीएम पद की लेंगे शपथ
राजस्थान में भजन लाल सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए चुने गए सीएम ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की औऱ सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान राजस्थान के पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय मौजूद रहे। इतनी ही नहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और डिप्टी सीएम दीया कुमारी और दूसरे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे।