Uttarkashi Tunnel Rescue: सिलक्यारा पहुंचे पीएम मोदी के प्रधान सचिव, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन को दो सप्ताह से ऊपर हो चुके हैं। आज सोमवार को रेस्क्यू का 16वां दिन है। अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। कुल 86 मीटर ड्रिलिंग होनी है यानी 50 मीटर अभी बाकी है।