IPL 2024 Shubman Gill: आईपीएल की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुजरात ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस (GT) ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी है। हार्दिक पांड्य़ा के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद यह बदलाव हुआ है।
गुजरात टाइटंस (GT) के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी (Vikram Solanki) का कहना है कि, टीम ने यह फैसला भविष्य को देखते हुए लिया है। बीते दो सालों में शुभमन एक परिपक्व बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। हम उसमें एक शानदार लीडर देख रहे हैं। बीते सीजन में गिल ने शानदार खेल दिखाया था।
बीते सीजन में दिखाया था दमदार खेल
बता दें कि, बीते सीजन में गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। गुजरात के पास केन विलियमसन (Kane Williamson) भी एक विकल्प थे, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए गिल को तवज्जो दी है। फ्रेंचाइजी युवा को नेतृत्व करते हुए देखना चाहती है।
read also: Uttarkashi Tunnel Rescue: सिलक्यारा पहुंचे पीएम मोदी के प्रधान सचिव, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
2018 में किया था आईपीएल डेब्यू
24 साल के शुभमन गिल ने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 91 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.70 की औसत के साथ 2790 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 18 अर्धशतक लगाए और उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 129 रन का है। गिल ने अपने आईपीएल करियर में 273 चौके और 80 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले गिल को गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ रुपए में साइन किया था।
IPL 2023 में गिल का प्रदर्शन
मैच: 17
रन: 890 रन
औसत: 59.33
स्ट्राइक रेट: 157.80
शतक: 3
फिफ्टी: 4
चौके: 85
छक्के: 33