Horoscope 26 November: रविवार 26 नवंबर का दिन राशिफल के अनुसार कई राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला है। धनु और मीन राशि समेत कई राशियों के लिए धन लाभ के बेहद शुभ योग बने हैं। कृतिका नक्षत्र और शिव योग के संयोग में इन राशियों का काम धंधा चमकेगा और नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अच्छा माहौल मिलेगा। बताते हैं आपको मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका भाग्यफल।
मेष राशि
रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है।
वृषभ राशि
26 नवंबर का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी व्यस्त रहेगा। नौकरी कर रहे जातक कार्यभार की वजह से व्यस्त रहेंगे। माता पिता के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार 26 नवंबर का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, आप इस विवाद को ठीक करने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि
आज के दिन कर्क राशि वाले जातकों को संयमित रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि
रविवार 26 नवंबर के दिन सिंह राशि के जातकों का मन शांत रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
26 नवंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा लेकिन संयमित रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करें और शांति बनाए रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
रविवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। जो लोग अब तक बिना सोचे-समझे अपना पैसा बर्बाद कर रहे थे, उन्हें आज पैसों की जरूरत पड़ सकती है और आज आप समझ सकते हैं कि जीवन में पैसे का क्या महत्व है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को खुश रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपका अच्छा समय आने वाला है। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी या माता-पिता से इस बारे में बात करें।
मकर राशि
रविवार के दिन मकर राशि वालों की सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र ने आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
26 नवंबर का दिन कुंभ राशि वालों के कार्य पूर्ण करने वाला रहने वाला है। आज के दिन आपका सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के करियर में नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद होगा।
मीन राशि
रविवार के दिन मीन राशि वाले जातकों की किस्मत सूर्य की तरह चमकेगी। आज किसी खास कार्य में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना होगा। अपने समय का सदुपयोग करें।