IPL 2024 Hardik Pandya: आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद आईपीएल के आगामी सीजन 2024 की तैयारियां शुरू हो गई है। आज 26 नवंबर रविवार को ट्रांसफर विंडो का आखिरी दिन था। आज सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करनी थी। हर टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी कर दिया।
विंडो ट्रांसफर का था आखिरी दिन
एक खिलाड़ी के ट्रांसफर पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी, जिसने सभी को चौंका दिया और फैन्स को हिलाकर रख दिया, वो डील नहीं हुई। आईपीएल (IPL 2024) की ट्रेडिंग विंडो की सबसे बड़ी ख़बर बने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान और स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को उनकी टीम ने रिटेन कर दिया।
गौरतलब है कि, बीते दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि हार्दिक एक बार फिर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी करने वाले हैं और माना जा रहा था कि रविवार 26 दिसंबर को रिटेंशन डेडलाइन वाले दिन इसकी घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन सभी को चौंकाते हुए गुजरात ने हार्दिक की वापसी की घोषणा कर दी।
2024 में GT की कप्तानी करेंगे हार्दिक
साल 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी संभालने वाले हार्दिक पंड्या लगातार दो सीजन तक टीम के कप्तान रहें और टीम को सफलता भी मिली। हालांकि, रिटेंशन डेडलाइन से ठीक दो दिन पहले अचानक खबरें आने लगीं कि हार्दिक अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी करने जा रहे हैं। यहां तक दावा किया गया कि हार्दिक और गुजरात टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे, जिसके कारण हार्दिक मुंबई वापस जा रहे थे।
गुजरात टाइटंस ने चौंकाया
बता दें कि, रिटेन खिलाड़ियों की डेडलाइन करने की आखिरी तारीख रविवार 26 नवंबर थी और माना जा रहा था कि इस दौरान ही मुंबई और गुजरात की ओर से इस मामले में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिर अचानक गुजरात ने सभी को चौंका दिया और अपना कप्तान बरकरार रखने में सफल रही। आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने इसकी घोषणा की और बताया कि हार्दिक मुंबई नहीं जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हार्दिक के लिए मुंबई और गुजरात के बीच ‘ऑल कैश डील’ हो रही थी, जिसके तहत मुंबई को हार्दिक को 15 करोड़ रुपए सैलरी देनी थी। इसके अलावा अतिरिक्त ट्रांसफर फीस देने की भी बात हुई थी। जिसका 50 फीसदी हार्दिक को और बाकी 50 फीसदी गुजरात को देना था। अब वर्तमान में यह सब मिट्टी बनकर रह गया है।