Telangana Chunav 2023: रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेलंगाना के तुप्रान पहुंचे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और केसीआर को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और बीएसआर दोनों एक समान हैं। कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही और केसीआर ने निजामशाही को बढ़ावा दिया है।
जमानत पर घूम रहे कांग्रेस और बीआरएस के लोग
कांग्रेस और बीआरएस दोनों ही परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक है। कांग्रेस के पास बोफोर्स से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले में कमीशन खाने का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी स्वीकार करते हैं कि उनके विधायक 30 फीसदी कमीशन लेते हैं। कांग्रेस के शाही परिवार के भी अधिकतर लोग भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में जमानत पर घूम रहे हैं और केसीआर के परिवार के लोगों पर भी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों की जांच चल रही है।
read also: Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में चुनाव समाप्त, 77 फीसदी के आस-पास हुआ मतदान, हवाई फायरिंग तक हुई कईं हिंसक घटनाएं
तेलंगाना में बनेगी बीजेपी सरकार- पीएम मोदी
आगे पीएम ने दोनों को लेकर कहा कि “बीआरएस जैसी एक बीमारी का विकल्प कभी कांग्रेस जैसी दूसरी बीमारी नहीं बन सकती। बीआरएस और कांग्रेस इन दोनों बीमारीयों का इलाज सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है। आज तेलंगाना एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और वो है ‘तेलंगाना में पहली बार, बनेगी बीजेपी सरकार! समृद्ध तेलंगाना के निर्माण का संकल्प केवल बीजेपी सरकार साकार कर सकती है।
पीएम ने आंतकी हमले को किया याद
इस दौरान पीएम ने आगे 26/11 आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि आज के दिन हमारे देश ने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई थी। यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि कमजोर और अक्षम सरकारें देश को कितना नुकसान पहुंचा सकती है। साल 2014 में हमने देश से कांग्रेस की कमजोर सरकार को हटाया और बीजेपी की मजबूत सरकार लेकर आए। बीजेपी के सत्ता में आने से भारत से आतंकवाद का सफाया हो गया।