IPL 2024: सीजन से पहले अदला-बदली का खेल शुरु, LSG ने राजस्थान के स्टार बल्लेबाज को किया एक्सचेंज

IPL 2024: आईपीएल 2024 का सीजन शुरु होने में अभी बहुत वक्त बचा है। सीजन से पहले फ्रेंचाइजी एक दूसरे के साथ खिलाड़ियों का ट्रेड कर रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के चोटी के बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बदले तेज गेंदबाज को लखनऊ की टीम में भेज दिया।

LSG में शामिल पडिक्कल

लखनऊ टीम ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को ट्रेड कर लिया, जबकि उसके बदले में स्टार तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को टीम में शामिल किया है। आवेश अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जर्सी पहने नजर नहीं आएंगे। वह अब राजस्थान रॉयल्स (RR) की गुलाबी जर्सी पहनकर आईपीएल 2024 में तहलका मचाते हुए दिखाई देंगे।

राजस्थान के लिए खेलेंगे आवेश खान

बता दें कि, बीसीसीआई (BCCI) के नियमानुसार 19 नवंबर तक आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को बदल सकती है। अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान के बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। इसके बदले में लखनऊ ने तेज गेंदबाज आवेश खान को राजस्थान रॉयल्स (RR) में भेज दिया।

तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पडिक्कल को 7.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। अब दोनों खिलाड़ियों की अदला बदली हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *