MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान 19 नवंबर को चुका है लेकिन दमोह से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय इस समय चर्चा में है। आप प्रत्याशी चाहत पांडेय अपने एक डांस रील की वजह से छाई हुई है। इस एक मिनट 6 सेकंड में वीडियो में आप नेता सिंबा फिल्म के गाने ओ लड़का आंख मारे पर जबरदस्त ठुमके लगा रही है।
वीडियो को लेकर आमने-सामने जनता
हालांकि, यह वीडिय़ो कब का है? किसने आप नेता के इस वीडियो को वायरल किया है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा पड़ा है। जनता दो धड़ों में बंटी हुई है। एक आप नेता के पक्ष में है और दूसरा इसका खुलकर विरोध कर रहा है।
https://x.com/Harsh2147/status/1727259762189037997?s=20
वीडियो को लेकर कुछ इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि राजनीति में कदम रखने से पहले चाहत पांडे छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रही हैं, इसलिए डांस करने और वीडियो शेयर करने में क्या ही दिक्कत है? जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में यह सही नहीं है।
टीवी अभिनेत्री रह चुकी है चाहत पांडेय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाहत पांडेय टीवी एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है। 17 साल की उम्र में टीवी शो पवित्र बंधन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह तेनालीरामन, राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वह फिलहाल टीवी शो ‘ नथ जेवर या जंजीर’ में महुआ का किरदार निभा रही हैं।
बता दें कि, मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने इसी साल जून माह में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। पार्टी ने चाहत को दमोह से ही बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस से मौजूदा विधायक अजय टंडन भी इस त्रिकोणीय मुकाबले में शामिल हैं।