IPL 2024: सीजन से पहले अदला-बदली का खेल शुरु, LSG ने राजस्थान के स्टार बल्लेबाज को किया एक्सचेंज
आईपीएल 2024 का सीजन शुरु होने में अभी बहुत वक्त बचा है। सीजन से पहले फ्रेंचाइजी एक दूसरे के साथ खिलाड़ियों का ट्रेड कर रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के चोटी के बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बदले तेज गेंदबाज को लखनऊ की टीम में भेज दिया।