Rajasthan Chunav 2023: शाहपुरा में गरजी प्रियंका गांधी, बोली- बीजेपी कर रही जनता को गुमराह

Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शाहपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह करने का काम करती है। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी हर किसी के सुख दुख में खड़ी होती है।

कांग्रेस ने जीता जनता का दिल- प्रियंका गांधी

शाहपुरा संत श्री नारायण दास जी की धरती है। इस धरती ने शिक्षा का संदेश दिया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले प्रदेश में इन विभागों को दरकिनार कर जाति धर्म की राजनीति की जाती थी लेकिन कांग्रेस ने विकास कर जनता का दिल जीता है।

प्रियंका गांधी ने जनता से इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और कहा कि आपका प्रत्याशी कोई राजा महाराजा नहीं है बल्कि एक साधारण परिवार से आते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मन का सच्चा है। अगर आप एक बार फिर से सेवा करने का मौका देंगे तो प्रदेश के लिए बेहतर होगा। चुनाव के समय हमें देखना चाहिए कि हमारे लिए हमारी सरकार और हमारे विधायकों ने क्या किया है। कभी-कभी लोग कहते हैं कि धर्म-जाति के आधार पर वोट दे दो, लेकिन आप सोच-समझकर अपने नेता का चुनाव करें।  

डूंगरपुर में पीएम गरजे

बता दें कि, इससे पहले डूंगरपुर में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है और तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मैं आज यह घोषणा करता हूं कि आज के बाद राजस्थान में कभी गहलोत सरकार नहीं बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *