King Of Kotha: दुलकर की फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ हुई रिलीज, ओपनिंग डे पर ही मचा सकती है धमाल

नई दिल्ली: अभिनेता दुलकर सलमान स्टारर मलयालम फिल्म किंग ऑफ कोठा (King Of Kotha) आज यानी 24 अगस्त को बड़े पर्दे पर आ चुकी है। फर्स्ट डे ही इस शो के लिए फैंस में क्रेज देखा गया। जानकारी के मुताबिक, सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग शुरु कर दी थी। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बुधवार आधी रात तक 3 करोड़ रुपये तक की कमाई की थी।

बता दें कि फिल्म किंग ऑफ कोठाने एडवांस बुकिंग में मलयालम में 2.67 करोड़ रुपये और तेलुगु और तमिल में 27 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं बात करें मलयालम भाषा में फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में, तो लोगों में क्रेज देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि किंग ऑफ कोठाअपने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई मलयालम फिल्म एक दिन में 8 करोड़ तक की कमाई करेगी।

इसके अलावा तेलुगु राज्यों में दुलकर सलमान की काफी लोकप्रियता देखने को मिलती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि तेलुगु भाषा में फिल्म की ओपनिंग 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। बता दें कि अभिनेता ने हाल ही में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म सीता रामम में अभिनय किया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

बता दें कि फिल्म किंग ऑफ कोठाअभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा अहम भूमिकाओं में हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग ऑफ कोठादुलकर सलमान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। हालांकि इसके लिए अभी कोई एडवांस बुकिंग नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *