BRICS: ब्रिक्स में शामिल होंगे ये 6 नए देश, पीएम मोदी बोले विश्व को मिलेगा बल

शुभम रावत-

जोहान्सबर्ग:दक्षिण अफ्रीकाके राष्ट्रपति सिरिल रामफोसानेब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है।ब्रिक्स में 6 नए देशों को शामिल करने का फैसला किया गया है। इन नए देशों मेंसऊदी अरब, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, अर्जेंटीना और यूएई हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है। कार्यक्रम मेंदक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि हम ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों, प्रक्रियाओं के बाद समझौते पर पहुंच गए हैं। इस ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण पर हमारी आम सहमति है। उन्होंने कहा कि हमने अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।

नए देश2024 से होंगे ब्रिक्स का हिस्सा

ब्रिक्स समूह में अब तक भारत के अलावा, चीन, ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल थे। अब इस समूह में देशों की संख्या बढ़ जाएगी।सऊदी अरब, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, अर्जेंटीना और यूएई के जुड़ने के बादBRICS में शामिल देशों की संख्या 5 से बढ़कर 11 हो जाएगी। बता देंनए सदस्य एक जनवरी 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे।

विश्व को मिलेगा बल-पीएम मोदी

ब्रिक्स में 6 नए देशों को शामिल करने के फैसले को भारत ने समर्थन किया है।उन्होंने कहा, नए सदस्यों के जुड़ने से ब्रिक्स एक मजबूत तथा हमारे सभी साझा प्रयासों को एक नया बल देने वाला होगा। इस कदम से विश्व के अनेक देशों का मल्टी-पोलर वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास और मजबूत होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी टीमों ने मिलकर ब्रिक्स के एक्सपेंशन के गाइडिंग प्रिसिपल, स्टैंडर्ड, क्राइटीरिया और प्रोसीडिंग पर सहमति बनाई है।

इसके आधार पर हम इजिप्ट, इथियोपिया, अर्जेंटीना, यूएई, सउदी अरब, ईरान का स्वागत करने के लिए सहमत हुए हैं। मैं इन देशों के लीडर और वहां के नागरिकों को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि इन देशों के साथ मिलकर हम अपने सहयोग को नई गति देंगे। हमारे इन सभी देशों के साथ बेहद अच्छे और गहरे संबंध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *