India vs Ireland 3rd T20: तीसरा मैच रद्द, भारत ने जीती सीरीज, टीम इंडिया ने भी देखी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

शुभम रावत-

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की चांद पर सफलता से पूरा देश बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हर भारतीय इस खास मौके पर खुश नजर आ रहा है। ISRO की इस शानदार सफलता पर बधाईयों का ताता लगा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी आयलैंड के खिलाफ मैच से पहलेचंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को टीवी सेट पर दिखा।

बारिश की वजह से तीसरा टी20 रद्द

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को खेला जाना था। लेकिन तेज बारिश के चलते मैच नहीं हो सका। टॉसे से पहले हीडबलिन में तेज बारिश शुरू हो गई थी।पिच को कवर्स से ढक दिया गया था। मैच शुरू होने के लिए काफी देर इंतजार किया गया, लेकिन जब काफी देर बाद भी बारिश बंद नहीं हुई तो अंपायर ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

बुमराह की कप्तानी में भारत विजयी

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम आयलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मैच जीतने में कामयाब रही थी। लास्ट मैच रद्द होने के साथ हीटीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से विजय प्राप्त की।आयरलैंड के खिलाफभारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले हुए हैं।टीम इंडिया को इन सभी मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

टीम इंडिया ने देखी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

आरलैंड के खिलाफ मैच से ठीक पहले भारतीय टीम ने टीवी पर लाइव चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देखी।बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।जिसमें भारतीय कप्तानजसप्रीत बुमराह और खिलाड़ियों समेत टीम के स्टाफचंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *