CUET PG 2023 answer key released: एनटीए ने जारी की सीयूईटी पीजी 2023 का अंतिम उत्तर कुंजी, ऐसे करें चेक

सीयूईटी पीजी 2023 का अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।,”cuet.nta.nic.in,
नई दिल्ली: अंतिम उत्तर कुंजी (answer key) जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सभी संबंधित उम्मीदवारों के लिए आज, (19 जुलाई) को आधिकारिक तौर पर सीयूईटी पीजी 2023 का अंतिम उत्तर कुंजी घोषित कर दी है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी पीजी के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic के माध्यम से अपना उत्तर मिला सकते हैं और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2023 का अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।यहां से उम्मीदवार पेज डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सीयूईटी पीजी परीक्षा 5 से 17 जून, 2023 तक आयोजित की गई थी। हालांकि एनटीए 5 से 17 जून के बीच सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की व्यवस्था नहीं कर सका। इसीलिए जिन लोगों को 5-17 जून के दौरान समायोजित नहीं किया जा सका, उनके लिए एनटीए ने 22 से 30 जून, 2023 के बीच फिर से परीक्षा आयोजित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *