एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को सीधे एंट्री मिलने पर पहलवान विशाल कालीरमन ने नाराजगी जताई है।
चंडीगढ़: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में सीधे एंट्री मिलने से हर तरफ बवाल मचा हुआ है। अंतिम पंघाल के नाराजगी जाहिर करने के बाद अब पहलवान विशाल कालीरमन ने भी बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर गुस्सा जाहिर किया है।
भारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति ने फैसला लिया है कि केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया हिस्सा नहीं लेंगे। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स में सीधे जगह दे दी गई है। इसके बाद अब उन्हें चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं लेना पड़ेगा। वहीं इन दोनों पहलवानों के बजाय दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर प्रदर्शन करने वाल 4 पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में होने वाले ओपन ट्रायल में भाग लेना होगा।
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगा यौन मामला अदालत में है। उन्हें अदालत ने 2 दिन की अंतरिम जमानत दी है। इसी बीच एशियन गेम्स के लिए बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को सीधे एंट्री दे दी गई है। जिसपर पर बवाल मच गया है।
कोर्ट जाने के लिए तैयार-कालीरमन
एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को सीधे एंट्री मिलने पर पहलवान विशाल कालीरमन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हम कोई फेवर या लाभ नहीं चाहते हैं, लेकिन कम से कम ट्रायल तो करवाया जाना चाहिए वरना हम भी अदालत जाने के लिए तैयार हैं।
एशियन गेम्स में बजरंग-विनेश को सीधे मिली एंट्री, पंघाल और कालीरमन ने जताया गुस्सा