मुंबई:सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। इस ब्लॉकबस्टर मूवी का पार्ट-2 तो जल्द आने वाला है ही साथ ही इसके टीजर की डेट और टाइम का भी ऐलान कर दिया गया है।
तारा-सकीना की दर्दभरी प्रेम कहानी
बॉलीवुड की अब तक बेहतरीन फिल्मों में से एकगदर एक प्रेम कथा ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को 9 जून को सिनेमाघरों में 4K और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फॉर्मेट में दोबारा रिलीज की गई।भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित इस फिल्म ने हर एक पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। तारा सिंह और सकीना की दर्द भरी प्रेम कहानी ने दर्शकों को बेहद भावुक कर दिया था। अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। इसके टीजर के लिए अब फैंस को बस कल तक का इंतजार करना पड़ेगा।
22 साल बादगदरकासीक्वल
सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्मगदर एक प्रेम कथाको दर्शकों का खूब प्यार मिला।तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी ने हर दिल में प्यार भर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद फैली नफरत को तारा और सकीना ने अपनी मोहब्बत से एक बड़ा संदेश दिया था। फिल्म को पूरे 22 साल हो गए हैं और अब इसका सीक्वल आने वाला है।
कल आएगा गदर 2 का टीजर
अब फैंस को बस एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।गदर 2के निर्देशक अनिल शर्मा और जी स्टूडियो ने इस फिल्म का आधिकारिक टीजर 12 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने का फैसला किया है।इसका टीजर कल डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आउटकिया जाएगा। बता दें फिल्म का टीजर गदर के पहले भाग से जुड़ा हुआ है जो अभी सिनेमाघरों में चल रहा है।
इसी साल रिलीज होगी गदर 2
गदर 2 के टीजर के बाद फिल्म को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को इस फिल्म के पार्ट-2 का लंबे समय से इंतजार है। तारा सिंह और सकीना की दर्द भरी कहानी में आगे क्या होगा इस बात का सभी को इंतजार है। इसी साल11 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने उतरेगी।