WTC Final 2023 Oval: रविवार के दिन ओवल (Oval) के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में 209 रनों से हरा दिया। (WTC) के फाइनल में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया विश्व की ऐसी पहली टीम बन गई जिसने आईसीसी(ICC)के सभी फॉर्मेट की ट्राफी जीती है।
सभी फॉर्मेट की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के नाम
जानकारी के लिए बता दे कि,ऑस्ट्रेलिया दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी, जिसने आईसीसी (ICC) के सभी फॉर्मेट की ट्रॉफी जीती है। कंगारू टीम ने 6 बार वनडे वर्ल्ड कप (OWC) की ट्रॉफी जीती है। दो बार साल 2006 और साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी (Champion Trophy) जीती। साल 2021 में टी20 विश्व कप जीता और अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की गदा भी अपने नाम कर ली।
गौरतलब है कि भारतीय टीम जीत के लिए दूसरी पारी में 444 रनों का पीछा कर रही थी। चौथे दिन भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल(Shubman Gill)थर्ड अंपायर के विवादित फैसले का शिकार हुए। चेतेश्वर पुजारा(Cheteshwar Pujara)दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। जबकि कप्तान रोहित(Rohit Sharma)शर्मा ने अच्छी शुरुआत तो जरूर की लेकिन, वो इसका फायदा नहीं उठा सके और 43 रन बनाकर नाथन लायन (Nathan Lyon) की गेंद पर आउट हो गए।
कोहली और रहाणे से थी उम्मीदें
डब्लूटीसी (WTC) के अंतिम दिन भारतीय टीम ओवल के मैदान पर उतरी तो विराट कोहली (Virat Kohli) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) क्रीज पर मौजूद थे। टीम इंडिया समेत करोड़ों फैंस को इन दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों अच्छी शुरूआत के बावजूद इसका फायदा नहीं उठा सके। कोहली अपने अर्धशतक से एक रन पहले 49 जबकि मैच की पारी में शानदार 89 रन बनाने वाले रहाणे 46 रन पर वापस पवेलियन लौट गए। इसी के साथ भारत की चैंपियन बनने की उम्मीदें भी टूट गईं।
WTC फाइनल मुकाबले का हाल:
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी- 469/10
भारत पहली पारी-296/10
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी–270/8-D
भारत दूसरी पारी-234/10
नतीजा- ऑस्ट्रेलिया 209 रनों से विजयी